राजर्षि मिश्रा उमरिया
उमरिया ,,भाजपा ने युवाओं को रोजगार से किया वंचित आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद के नव युवकों को अपना भविष्य कांग्रेस में नजर आने लगा मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस कमेटी मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज सिंह द्वारा कहा गया कि युवा अब जान चुके, नव युवकों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा रहे हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे,मल्लिकार्जुन खडगे,राहुलगांधी और प्रियंका गांधी के बताए रास्ते पर चलेंगे श्री मनोज सिंह द्वारा कहा कि जनपद ही नहीं पूरे देश के नव युवकों को कांग्रेस में अपना बेहतर भविष्य दिखने लगा है। पूर्व के कांग्रेस शासन काल में पार्टी ने महंगाई बेरोजगारी को खत्म कर लोगों को रोजगार मुहैया कराया था जिसे वर्तमान सरकार ने खत्म कर लोगों को बेरोजगारी महंगाई का दंश झेलने को मजबूर कर दिया।जिससे एक बार फिर देश के नवयुवकों का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हो रहा है, जिसका परिणाम आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव देखने को मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को कांग्रेस पार्टी के ऊपर भरोसा है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के संघर्ष को देश के युवा व आम नागरिकों में देखा है, वे अपने संघर्षशील कार्यकर्ताओं के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई कर उन्हें अपना हक दिलाया है। जिससे प्रभावित होगा देश के युवा व आम नागरिक कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हो रहे हैं।
नसीम खान संपादक






