भाजपा पर विधानसभा चुनाव आते-आते मुश्किल बढती ही जा रही है । अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा से 19 टिकट मांग कर मुश्किल में डाल दिया।

नसीम खान
रायसेन,,, विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे भाजपा के नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं अब भाजपा मे बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है अब पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी पार्टी से 19 टिकट की मांग कर मुश्किल में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से नाराज़ चल रहे नेता कार्यकर्ता इन दिनों बडी संख्या में पार्टी से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं पार्टी इन असन्तुष्ट नेताओं को मनाने में विफल दिखाई दे रही है जिससे पार्टी में चिंता बढ़ती जा रही है अब भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की सूची पार्टी को थमा दी है तथा पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी से 19 टिकट की मांग करते हुए पार्टी के सामने मुश्किल और बढ़ा दी है बताया जाता है पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने 19 समर्थकों को पार्टी से चुनाव लडने टिकट की मांग कर डाली । तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर अपने समर्थकों को टिकट देने की मांग कर दी है उमा भारती ने अपने पत्र में कहा है कि अभी अगली सूची में और नाम शामिल करने की सूची भेजी जाएगी इससे पार्टी में खलबली मच गई है हाल में जो नाम सूची में दिये गये है उनमें मुख्य रूप से सीहोर विधानसभा से गौरव सन्नी महाजन सागर देवरी से दीवान अर्जुन सिंह छतरपुर विजागर या राजनगर से बाला पटेल निवाड़ी से अखिलेश अयाची पोहरी से नरेन्द्र विरथरे भोपाल दक्षिण-पश्चिम से शैलेन्द्र शर्मा सिलवानी से ठा भगवान सिंह लोधी खरगोन कसराबद से शैलेन्द्र पाटीदार बहोरी बद से राकेश पटेल जबलपुर उ, मध्य से शरद अग्रवाल भिंड मेहगांव से देवेन्द्र सिंह नरवरिया सतना से श्रीमती ममता पांडे इछावर से डा अजय सिंह पटेल सांची से मुदित शैजवार गंज बासौदा से हरिसिंह कक्का जी लहार से रसालसिंह उज्जैन बड़नगर से संजय पटेल बैतूल से योगी खण्डेलवाल डिण्डोरी से दूलीचंद उरैती को पार्टी से टिकट देने की मांग कर पार्टी में हलचल बढा दी है । वैसे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी है तथा उनका प्रभाव प्रदेश के अनेक जिलों में है तथा पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ गौरीशंकर शैजवार उनके खास समर्थक माने जाते हैं तथा इनके पुत्र मुदित शैजवार के पार्टी ने पूर्व में टिकट दिया था तब कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में डा प्रभूराम चौधरी ने श्री शैजवार को हरा दिया था इसके बाद कांग्रेस सरकार गिराकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बग़ावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे तब उपचुनाव में पार्टी ने डॉ चौधरी को पुनः टिकट दिया था तब वह कांग्रेस उम्मीदवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक मतों से हराकर विजई हुए थे एवं इसके बाद शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री पद से नवाजा गया था अब इस विधानसभा चुनाव में भी डा चौधरी भाजपा से सिंधिया समर्थकों में सबसे आगे माना जाता है तथा इस बार भी वह भाजपा से सांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार माने जा रहे हैं अब जब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर अन्य सीटों के साथ ही सांची सीट से मुदित शैजवार को टिकट दिए जाने की मांग से हड़कंप मच गया है इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की चार विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर डाली ।तब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है।जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक पार्टी ने किसी के नाम के पत्ते नहीं खोले हैं । इस स्थिति में यदि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती टिकट मांग को लेकर पार्टी से भिड जाती है तो पार्टी को बडा नुकसान उठाना पड़ सकता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।