बारिश न होने से किसानों पर आ गई बड़ी आफत । बर्बाद होने की कगार पर पहुंची फसलें

नसीम खान
सांची,,, इन दिनों बारिश के ग़ायब होने से किसानों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है । यहां तक कि फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है जो बाकी रही उसमें इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे किसानों को कर्जदार तो होना ही पड सकता है बल्कि बारिश के न होने से किसानों कई पूरी फसलें बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है इसके साथ ही बिजली की परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस साल किसानों को बड़ी मुश्किल से जूझना पड़ रहा है इस वर्ष किसानों ने सोयाबीन एवं धान की फसल अपने खेतों में अपनी आय बढ़ाने की कवायद में मानसून के भरोसे बो डाली परन्तु किसानों को क्या पता था कि फसल बोने के बाद मानसून उन्हें धोखा दे जायेगा । अपनी आय बढ़ाने के लिए जैसे तैसे किसानों ने अपने खेतों में मंहगे बीज खरीद कर धान सोयाबीन की फसलें बो डाली तब थोड़ी बहुत बरसात हो गई परन्तु जैसे-जैसे फसल खेतों में खड़ी होना शुरू हुई तब फसलों को सिंचाई की जरूरत पडी परन्तु बारिश ग़ायब हो गई तब फसलों का बढ़ना जारी रहा तब किसानों को अपनी फसलों में पानी देने की कवायद शुरू करना पडी परन्तु उन किसानों का बुरा हाल हो गया जो छोटे किसानों की श्रेणी में गिने जाते हैं तब वह आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे परन्तु भगवान खुश नहीं हो सके तथा गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई तथा मंहगा बीज एवं मंहगी खाद खरीदकर किसानों को कर्ज दार होना पड़ा इतना ही नहीं बड़े किसान भी इस फसलों के नुकसान से अछूते दिखाई नहीं दिये जिनके स्वयं के ट्यूबवेल रहे थे इसी समय बिजली की कमी ने भी किसानों को बर्बाद करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी जबकि हर बार बिजली साथ दे देती थी तब किसान अपनी फसल में पानी की पूर्ति अपने ट्यूबवेल से कर लेते थे परन्तु इस वर्ष बिजली आपूर्ति न होने से बड़े किसानों को भी अपनी फसल में पानी देने मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है हालांकि मंडल अधिकारी बार बार बिजली का उपयोग कम करने तथा बिजली आपूर्ति न होने की समस्या बताते रहे तब बिजली के भरोसे किसानों को रात दिन अपने खेतों में पड़े रहकर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है जबकि बिजली बे भरोसा बनकर रह गई इस पानी की किल्लत ने सोयाबीन एवं धान की फसलों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है जिससे किसानों को भारी कर्ज के बोझ तले दबने पर मजबूर होना पड़ा परन्तु किसानों की सुध लेने सरकारें अपने क़दम आगे नहीं बढ़ा सकी नेता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं उनकी नजर किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है इतना ही नहीं सोयाबीन की फसलों पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है तथा किसानों को अपनी फसलों को बर्बाद होते देखने पर मजबूर होना पड़ रहा है किसानों की इस दुर्गति को देखने की फुर्सत न तो राज्स्व विभाग ने ही कृषि विभाग को ही मिल सकी है अनेक किसानों ने बताया कि बारिश न होने से फसलें बर्बाद हो रही है तो दूसरी ओर बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है तब ऐसी स्थिति में फसलों को पानी नहीं मिलने तथा दवा नहीं डलने से फसलों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है तथा फसलों की पैदावार असंभव दिखाई दे रही है । मजबूर होकर हमें बोई फसलों को हांकने पर मजबूर होना पड़ेगा । तथा खेतों में भी पानी न मिलने से जमीनों में दरार पड़ने लगी है।
दूसरी ओर लगातार पानी की कमी एवं बारिश थमने से भारी नुक्सान होने की संभावना देखते हुए अब मंदिरों में भजन-कीर्तन करते हुए भगवान को मानने के प्रयास शुरू कर दिए हैं तो मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बारिश होने के लिए विशेष नमाज पढ़कर बारिश होने की दुआएं मांगना शुरू कर दिया है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।