राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष होने वाले कार्यक्रम में प्रिंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूली बच्चों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में प्री प्राइमरी से लेकर पांचवी तक के छात्रों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी।, इस दौरान जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा स्कूल परिसर तालिया की गड़गड़ाहट से गूंजायमान हो उठा! संस्था के मासूम बच्चे बाल कृष्ण की भूमिका में भगवान कृष्ण प्रतीत हो रहे थे, जिनकी एक झलक पाने स्कूली बच्चों का एवं शिक्षक शिक्षिकाऐ बच्चों की सुंदर छवि निहारते देखे गए ।






