मतदाताओं ने जानी ईवीएम, वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया
देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर
रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में जिले में शत-प्रतिशत हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रचार रथ द्वारा गैरतगंज तहसील के अनेक गॉवों में पहुंचकर एलईडी के माध्यम से मतदाता जागरूकता वीडियो क्लिप दिखाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही ईवीएम, वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए वोट डालने की प्रक्रिया सिखाई गई।
नसीम खान संपादक






