स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से ली उपचार तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में जाकर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मरीजों से डॉक्टर्स के नियमित चेकअप के लिए आने, नर्सो के आने, दवाईयां मिलने, भोजन तथा नाश्ता मिलने और साफ-सफाई के बारे में पूछा। जिस पर मरीजों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुविधाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी को धन्यवाद दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मरीजों से आयुष्मान कार्ड बने होने के संबंध में पूछे जाने पर मरीजों ने बताया कि उनके आयुष्मान कार्ड बने हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची सिविल अस्पताल, सलामतपुर स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य ग्रामों के स्वास्थ्य केन्द्रों में वीडियो कॉल के माध्यम से मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड, डॉ विनोद परमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।