सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में कराएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण- कलेक्टर श्री दुबे

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में की सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित है। सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उदासीनता ना बरती जाए। जिला अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर शिकायतों का समयावधि में निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम परिलक्षित भी होना चाहिए।कलेक्टर श्री दुबे ने जिला अधिकारियों से सीएम हेल्पलाईन में कुल लंबित शिकायतों, अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए 18 सितम्बर तक अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण होना चाहिए तथा निराकरण के बारे में संबंधित व्यक्ति को अवगत कराएं। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायत समय सीमा में संतुष्टि के साथ निराकृत करने हेतु निर्देशित करें। बैठक में विभागवार समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा खनिज विभाग ‘‘डी‘‘ ग्रेड में होने तथा श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा, जल संसाधन, पशुपालन तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग ‘‘सी‘‘ ग्रेड में होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिला अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सीडीपीओ, बीएमओ सहित अन्य विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों से शिकायतें लंबित होने का कारण पूछा। अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं देने पर कलेक्टर श्री दुबे ने नाराजगी व्यक्त कर शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तर पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की मॉनीटरिंग करते हुए प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी आने तथा ग्रेडिंग में सुधार होने पर सराहना की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार, सीडीपीओ, बीएमओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।