जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने की विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन संबंधी नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए निर्वाचन संबंधित दायित्वों के बारे में चर्चा करते हुए अभी तक की गई तैयारियों तथा गतिविधियों की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों का पूरी गंभीरता और सजगता से निर्वहन करें। निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों एवं पत्रों का भलीं भांति अध्ययन करें, जिससे कि दायित्वों के निर्वहन एवं तैयारियों में किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। उन्होंने स्वीप प्लान के तहत आयोजित की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियां, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण एवं जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता, मतपत्र मुद्रण, निर्वाचन व्यय लेखा, ईवीएम-वीवीपैट प्रबंधन, एमसीसी, एमसीएमसी, कंट्रोल रूम की स्थापना सहित निर्वाचन संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा कर नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।