मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दलों का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने स्वागत किया

नसीम खान
जिले में स्वतंत्र, शांति पूर्ण और रूप से मतदान संपन्न

रायसेन,
मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत रायसेन जिले में 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान दलों द्वारा मतदान संपन्न कराने के पश्चात जिला मुख्यालय रायसेन में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतदान सामग्री वापसी केन्द्र पहुंचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने मतदान दलों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-122 लोक सेवा केन्द्र रायसेन का मतदान दल मतदान सामग्री वापसी केन्द्र पहुंचा। इस मतदान केन्द्र को दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया था। यहां दिव्यांग मतदानकर्मियों द्वारा सुचारू रूप से पूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिले में विधानसभा निर्वाचन हेतु चारों विधानसभाओं उदयपुरा, भोजपुर, सांची और सिलवानी में बनाए गए कुल 1226 मतदान केन्द्र पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    नसीमखान सांचीसांची,,,विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कमापार गांव में बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की…

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं विकासखंड मुख्यालय के रूप में पहचान रखने वाले सांची में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    सभी पंचायतें पांचवे वित्त आयोग की राशि से करे विश्राम घाटों का रख रखाव- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय कार्यो तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य