राम शर्मा रिपोर्टर
रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मंगलवार को कृषि उपज मण्डी में धान विक्रय हेतु आई ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में रेडियम स्ट्रिप लगाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जा रही है।
नसीम खान संपादक






