नसीम खान संपादक
सांची,,, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सांची शाखा में बैंक अधिकारी कर्मचारियों ने बैंक का 113 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया । इस अवसर पर बैंक शाखा में बैंक ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया तथा बैंक में उपभोक्ताओं को लेन-देन में किसी भी प्रकार कि असुविधा न हो व्यवस्था सुचारू बनाई गई तथा लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बैंक अधिकारी कर्मचारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए ।






