राम शर्मा रिपोर्टर
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल भी साथ रहे। कलेक्टर श्री दुबे ने जिला चिकत्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील रहे तथा सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रहें, जिससे कि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
नसीम खान संपादक






