नसीम खान
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देश पर आज रायसेन और मंडीदीप में रैन बसेरा में रुके हुए नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर शासकीय चिकित्सकों की टीम रैन बसेरा पहुंची और नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कुछ नागरिक सर्दी–जुखाम, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित मिले, जिनका उपचार किया गया।






