नसीम खान
सांची,,, दिनों-दिन ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है लोग ठंड से बचाव के लिए जहां घरों में दुबकने पर मजबूर हो चुके हैं तो लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे देखा जा रहा है इसके साथ ही अब प्रातः होते ही नगर में कोहरा अपनी सफेद चादर फेला देता है जिससे नगर पूरी तरह सफ़ेद चादर में लिपटा दिखाई देने लगता है जिससे दूर का दिखाई नहीं देता सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को भी अपनी रफ़्तार पर नियंत्रण करना पड़ता है तथा कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ता है जिससे वाहन चालक सतर्कता से अपने वाहन चलाकर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें हालांकि सुबह दस बजे तक कोहरा अपनी चादर समेट लेता है तथा नगर को धूप अपनी आगोश में भर लेती है ।






