नसीम खान
सांची,,, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहां जहां भगवान कृष्ण के पांव पड़े उन स्थलों को विकसित कर पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा का नगर वासियों ने स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार जताया साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या जाने के लिए ट्रेन व्यवस्था करने पर भी आभार व्यक्त किया इसके साथ ही महिलाओं के हितार्थ चलने वाली हितकारी योजनाओं को जारी रखने पर भी आभार प्रकट किया । आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल नवल सिंह मीणा सरपंच गिरजेश नायक आर एस यादव शिव नारायण शास्त्री मोहन प्रसाद तिवारी कैलाश साहू भाजपा नेत्री श्रीमती बब्ली रानी सहित अनेक लोग शामिल थे।






