विकसित भारत संकल्प यात्रा
शिविर लगाकर हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे योजनाओं के हितलाभ, ग्रामीणों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

राम कुमार शर्मा रिपोर्टर

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान संबंधी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।
मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बाडेर तथा डाबरइमलिया में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सतहरी तथा सिलारिकलां में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत उमरझिर तथा चुनेटिया में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देहरीकलां, संखेडा, गौरामच्छवाई तथा गडरवास में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हिनोतिया तथा तारावली में, गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत जुझारपुर तथा रसीदपुर में तथा बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत फतहपुर खिरिया तथा ध्वाज में पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्र्राम पंचायतों में पहुंचने पर आयोजित किए गए। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आधार कार्ड अपग्रेड के लिए कैम्प आयोजित किए जा रहे है। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए जा रहे है। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया