नसीम खान
सांची,,, आज रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में सेना का जबरदस्त युद्ध हुआ इस युद्ध के दौरान मेघनाद का वध हुआ इस लीला को देखने आसपास क्षेत्र सहित नगर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी इस दौरान रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जयकारों की गूंज से गूंजता रहा । इस रामलीला में नगर के ही युवाओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई जिसका लोगों ने खूब सराहा तथा आनंद उठाया । इस रामलीला मेले की व्यवस्था का जिम्मा सांची रामलीला समिति द्वारा उठाया जाता है तथा सभी व्यवस्थाएं जुटाई जाती है इन सभी व्यवस्थाओं की भी लोग सराहना करते दिखाई दिए।






