कलेक्टर श्री दुबे ने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

राम शर्मा रिपोर्टर

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा प्रधानमंत्री जन मन योजना के क्रियान्वयन तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित किए जा रहे शिविरों की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों, एसडीएम, जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक जिले में दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं, इसके लिए अधिकारी शिविरों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाई जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने एसडीएम को निर्देश दिए कि बीएमओ, जनपद सीईओ तथा सीएमओ के साथ मिलकर समन्वय कर अधिक से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम और जनपद सीईओ विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित कर प्रतिदिन कार्य प्रगति की मॉनीटरिंग करें।
कलेक्टर श्री दुबे ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने योजना में 18 ट्रेड निर्धारित किए हैं तथा सीएससी सेंटर के माध्यम से योजना में पंजीयन कराना है। उन्होंने बताया कि पंजीयन निःशुल्क है। केन्द्र सरकार द्वारा सीएससी केन्द्रों को पंजीयन हेतु अलग से राशि दी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।