नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अभिषक दुबे द्वारा जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






