जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता,,,दिलेसर चौहान छग,
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए सबसे बड़ा चुनावी वादा महतारी वंदन, योजना के तहत महिलाओं को₹12000 सालाना देने का घोषणा किया था
भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं में उत्सुकता है कि कब तक उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा
इस कड़ी में भाजपा की सरकार मंत्रालय में इस दिशा में आगे बढ़ते हुए काम जोरों पर चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु देव सरकार ने अधिकारियों को जनवरी की आखिरी सप्ताह तक इस योजना को हर हाल में लागू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं से किए जाने वाले वादे पूरा किया जा सके।
बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को डाटा कलेक्शन के साथ गाइडलाइन बनाने को कहा है
सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश में लागू मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत ही छत्तीसगढ़ में भी महतारी वंदन, योजना की पात्रता रखी जा रही है ।
योजना के लिए पात्रता पर विचार की जा रही है। इसमें योजना का लाभ लेने के लिए वह छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए,
इस योजना में विवाहित महिलाओं ही आवेदन कर सकते हैं ,आवेदन की 23 से 50 वर्ष तक के बीच दआवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 250000 से अधिक कि नहीं होनी चाहिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5 एकड़ से जमीन अधिक नहीं होनी चाहिए
संपन्न एवं नौकरी पेशा एवं संपन्न बिजनेस नहीं होना चाहिए ।इस योजना के तहत 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा
जिससे महिलाओं को इस योजना का लाभ के लिए बेसब्री से इंतजार है।






