मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले की 252049 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किए 30 करोड़ 77 लाख रू

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 111516 हितग्राहियों के खाते में 6 करोड़ 70 लाख रू सहायता राशि भी अंतरित
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा गया प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण

रायसेन,
मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं युवा ऊर्जा पर केंद्रित मकर संक्रांति उत्सव 10 जनवरी से 15 जनवरी तक मनाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत लाड़ली बहनों को ₹1576 करोड़ एवं हितग्राहियों को ₹341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, विधायक प्रतिनिधि श्री जमना सेन सहित अधिकारियों, लाड़ली बहनों तथा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के संबोधन का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री दुबे ने लाड़ली बहनों से पूछा कि लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह मिलने वाली राशि का किस प्रकार उपयोग किया जाता है। इस पर कई लाड़ली बहनों ने बताया कि वह राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई में करती हैं। योजना से उनके जीवन में बदलाव आया है, उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 252049 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1250 रू के मान से कुल 30 करोड़ 76 लाख 66 हजार 850 रू की राशि अंतरित की गई है। इसके अतिरिक्त सरकार की 12 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं अंतर्गत जिले के कुल 111516 हितग्राहियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 69 लाख 09 हजार 600 रू की राशि अंतरित की गई है। एनआईसी कक्ष में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री संजय गहरवाल सहित संबंधित अधिकारी, लाड़ली बहनाएं, लाड़ली सेना की सदस्य तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की हितग्राही भी उपस्थित रहीं।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी