प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है- राज्यमंत्री श्री पटेल

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में छातेर ग्राम पंचायत तथा देवरी नगर परिषद में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित

रायसेन,
जिले के उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छातेर तथा देवरी नगर परिषद में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के अमृतकाल में देश के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ वितरण किए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिससे कि जो नागरिक योजनाओं के लाभ से छूट गए हैं उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं सभी वर्गो का विकास हो रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने में हम सभी को हर संभव योगदान देना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अपने देश को 2047 तक दुनिया में नंबर वन बनाना है। शिविर में राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण