विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ वितरित किए जा रहे हितलाभ

राम शर्मा रिपोर्टर

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं के हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से तथा विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन लिए जा रहे हैं।
जिले में गुरूवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नरखेडा तथा सरार में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत छातेर तथा अमगवा में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नरायणपुर तथा पिपलिया पुवारिया में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत उडदमउ, ईटखेडी, ,खमरिया तथा सोहनपुर में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बोरपानी तथा विनेका बोरपानी में, गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोरखा तथा सोडरपुर में और बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सुनवाहा और जमुनिया टीके पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन भी लिए गए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपग्रेड करने का कार्य भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए गए। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया गया।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण