राम लला विराजमान होते ही ऐतिहासिक स्थल पर जमकर मनी दीपावली चारों तरफ हुई आतिशबाजी

नसीम खान
सांची,,, नगर वासियों को बेसब्री से आज का इंतजार हो रहा था भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर पूरी तरह भगवा मय हो गया था पूरे नगर को भगवा ध्वज एवं भगवा झंडियों से पाट दिया गया था जैसे ही रामलला विराजमान हुए वैसे ही भारी आतिशबाजी हुई मनी दीपावली ।
जानकारी के अनुसार नगर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था तथा नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा तथा चौबीस घंटे रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया जाता रहा । इस अवसर पर इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को भी भगवा मय बना दिया तथा नगर के प्रत्येक घर भगवा ध्वज से पाट दिये गये एवं ऐसा राम उत्सव मनाया गया कि नगर के चाकचौराहो सड़कों पर झंडियों से पाट दिया गया नगर पूरी तरह भगवा मय हो गया जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई कि नगर में दीपावली का उत्सव का नजारा दिखाई दिया इसके पूर्व नगर के घरों सहित सरकारी दफ्तरों की खूब साफ-सफाई की गई थी तथा मंदिरों के आसपास भी साफ-सफाई बनाई गई भक्तों ने चौबीस घंटे नगर के सभी मंदिरों में रामायण एवं हनुमान चालीसा पाठ किए इस उत्सव मनाने के लिए नगर दुल्हन की तरह सज गया नगर में चारों ओर से जयकारे एवं बैंड़ बाजों की गूंज सुनाई देती रही । पूरा नगर भारी आतिशबाजी से गूंज उठा नगर का वातावरण पूरी तरह धर्म मय हो गया इस अवसर पर नगर भर में विशेष उत्सव मनाने का नजारा देखने को मिला । नगर वासियों की जुबां से से जयश्री राम हनुमान के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। तथा बड़ी संख्या में रामभक्तो ने नगर भ्रमण कर रामधुन से नगर को राममय कर दिया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका