नगर में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस। जगह जगह लहराया तिरंगा। हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नसीम खान
सांची,,, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में जगह जगह शान से लहराया तिरंगा स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारों से गूंज उठा नगर कार्यालय प्रमुखों ने फहराया तिरंगा सरकारी निजी भवनों को किया गया रोशन।
जानकारी के अनुसार नगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों में जप पंचायत में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया तथा सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । तहसील में तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने ध्वजारोहण किया नप में पप्पू रेवाराम अहिरवार ने ध्वजारोहण किया सीएमओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे । स्तूप पर स्तूप प्रभारी कृषि विभाग में विख अधिकारी महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी थाना परिसर में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी अस्पताल में विख चिकित्सा अधिकारी शासकीय स्कूलों में प्राचार्य निजी स्कूलों में स्कूल संचालकों ने बैंकों में बैंक प्रबंधकों ने ध्वजारोहण किया तथा मिठाइयां बांटी गई । नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तथा गणतंत्र दिवस अमर रहे महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से नगर गुंजायमान होता रहा बसस्टेंड परिसर में संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन तिवारी ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर संघमित्रा पत्रकार संघ ने श्री तिवारी का शाल श्रीफल से सम्मान किया । इस अवसर पर विदिशा चौरसिया अस्पताल के संचालक भी उपस्थित रहे । संघमित्रा पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे । मुख्य अतिथि के रूप में श्री तिवारी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला तथा इस समय की पत्रकारिता के निष्पक्ष निर्भीक गुण पत्रकारों को दिये । वहीं विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए चौरसिया अस्पताल के संचालक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारी के उपचार में बिना देर किए डाक्टर की सलाह लेने की समझाइश दी तथा उन्होंने कहा समय समय पर विभिन्न बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए क्षेत्र भर में स्वास्थ्य शिविर लगाये जाने चाहिए ऐसे कार्य में उन्होंने अपनी ओर से पूरी तरह मदद देने का आश्वासन दिया इस दौरान कार्यक्रम में नगर के जाने-माने आर एस यादव ने सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की संघमित्रा पत्रकार संघ को बधाई दी तथा निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों को बधाई दी एवं संघ की प्रशंसा की । इस मौके पर संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर मिठाई वितरित की ग ई। कार्यक्रम के अंत में संघमित्रा पत्रकार संघ अध्यक्ष नसीम खान ने सभी को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया तथा संगठन द्वारा प्रकाशित होने वाले वार्षिक कैलेंडर की प्रति भेंट की गई। एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।