करन रिपोर्टर डिंडोरी
डिंडौरी ,जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला SDM निशा नापित की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम निशा नापित की हत्या उनके पति मनीष शर्मा ने तकिए से मुंह दबाकर की है। सबूत को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाला और सुखाया भी है।
आईजी के मुताबिक पुलिस को मिले सबूत के आधार पर पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
रविवार दोपहर को हुई थी संदिग्ध मौत
SDM निशा नापित की रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
नसीम खान






