24 घण्टे में हत्या के आरोपी को पकड़कर थाने लाई पुलिस,

पूछताछ फिर घटना स्थल पर सीन रिक्रीएशन कर शाम प्रेस वार्ता में किया खुलासा

पुलिस ने भी माना प्रथम दृष्टया जमीन विवाद में हुई थी हत्या

रायगढ़..मेडिकल कालेज रोड पर ढाबा व्यवसाई विशाल सिंह ठाकुर की दिन दहाड़े हुई बहुचर्चित हत्या मामले में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे आदिवासी युवक हरी लाल खड़िया को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। फिर आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूला फिर घटना स्थल पर आरोपी हरीलाल खड़िया को पूरी सुरक्षा के साथ पुलिस ने सीन रिक्रिएट करने लाई यहां आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धार दार हथियार टांगी को जप्त किया।

फिर शाम नगर पोलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने थाना प्रभारी चक्रधर नगर प्रशांत राव अहिरे के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता रख पूरी घटना का सिलसिलेवार ढंग से खुलासा किया। पुलिस ने माना कि हत्या के पीछे की वजह पहली नजर में जमीन विवाद ही था। आरोपीके बताए अनुसार उसकी जमीन पर बल पूर्वक कब्जा करने से नाराज होकर आरोपी हरीलाल ने मृतक ढाबा कारोबारी विशाल सिंह ठाकुर की निर्ममता से हत्या कर दी थी। फिर हत्या में प्रयुक्त हथियार को छुपा कर जंगल की तरफ़ भाग गया था।

जिसके खोजबीन में स्निफर डाग के साथ निकली चक्रधर नगर पुलिस को कुछ दूर में डाग के भ्रमित होने और रात में ज्यादा अंधेरा हो जाने की वजह से वापस आना पड़ा। परंतु थाना प्रभारी प्रशांत राव ने बड़ी सुझबुझ के साथ अपनी टीम को रेकी के लिए आरोपी के छिपने के सभी संभावित स्थलों पर लगा दिया। परिणाम यह हुआ कि घटना को बीते अभी 24 घंटे भी नही हुए थे कि आरोपी हरीलाल पकड़ लिया गया।।

  • Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल