नसीम खान
रायसेन,
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दो मिनिट का मौन धारण किया गया तथा शहीदों को श्रृद्धांजली दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री पीसी शाक्या सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, निकायों में भी शहीदों की स्मृति में दो मिनिट का मौन धारण किया गया।






