देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर
रायसेन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित हैं।






