नसीम खान
सांची,,,अब चोरों की नजर नगर परिषद सांची के नलकूप केवल पर पड़ गई है नलकूप केवल काटने की यह नगर परिषद की दूसरी घटना घटी है पुलिस में नगर परिषद प्रशासन द्वारा आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है परन्तु अभी तक केवल चुराने वाले का सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची में पेयजलापूर्ति हेतु नलकूप पर केवल डाली जाती है जिससे नगर परिषद की पेयजलापूर्ति सुचारू बनाए रखी जा सके तथा लोगों को समय-समय पर पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जा सके परन्तु अब नगर में चोरों की नजर नप के नलकूप केवल पर पड़ गई है अभी हाल ही में वार्ड नं 7 स्थित पुरनिया तालाब के पास नलकूप केवल चोर उड़ा ले गए बताया जाता है कि 350 फिट केवल चोरी चली गई । इसके पूर्व भी लगभग एक महीने पहले भी पशु चिकित्सालय स्थित नप के ट्यूबवेल जिससे नगर में पेयजलापूर्ति सुचारू बनाई जाती है उसकी केवल भी चोरी जा चुकी है नलकूप केवल चोरी की घटना से नगर परिषद के तो आर्थिक छति उठानी ही पड़ती है बल्कि नगर की पेयजलापूर्ति भी गड़बड़ा जाती है जिससे लोगों को पेयजलापूर्ति की समस्या से जूझना पड़ता है इन दोनों ही चोरी का घटना की शिकायत पुलिस में की जा चुकी है परन्तु अभी तक पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी दिखाई दे रही है पुलिस इसी तरह बैठी रही तो चोरों के हौसले बुलंद होते चले जायेंगे तथा नगर में चोरी की वारदातों से इंकार नहीं किया जा सकेगा।






