शासन की योजना आरबीएसके से यशवी को मिला नया जीवन, परिवार में आई खुशियां

नसीम खान

रायसेन,
रायसेन जिले की गौहरगंज जिले के ग्राम अमोदा की निवासी यशवी मंडली पिता उमेश मंडली आयु 2 वर्ष 6 माह जो जन्म से ही हृदय रोग (दिल के छेद) से ग्रसित थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह यशवी का इलाज स्वयं करवा सके। विपत्ति की ऐसी घड़ी में शासन की आरबीएसके योजना यशवी के माता-पिता के लिए वरदान साबित हुई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के डॉ सैय्यद ओवेस शरीफ़ एवं डॉ सुमनजीत द्वारा जब आंगनवाड़ी में यशवी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तब उन्हें ज्ञात हुआ कि यशवी हृदय रोग से ग्रसित है। फिर आरबीएसके टीम द्वारा यशवी का योजना अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सीबीएमओ डॉ अमृता जीवने और जिला डीईआईसी मैनेजर श्रीमती प्रियंका चौहान की सहायता से यशवी का निःशुल्क ऑपरेशन भोपाल के बसंल अस्पताल में करवाया गया। यशवी का माता श्रीमती निकिता मंडली ने बताया कि जब उन्हें बेटी के हद्य रोग के बारे में पता चला तो वह अवाक रह गए। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह यशवी का इलाज करा पाएं। उन्होंने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और आरबीएसके टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुसीबत के समय में आरबीएसके योजना मददगार बनी और भोपाल में निजी अस्पताल में बेटी का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ। आज उनकी बेटी पूर्णतः स्वस्थ्य है।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया