मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिले में 18386 मतदाता बढ़े, जेण्डर रेशो 918 से बढ़कर 926 हुआकलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्रेस वार्ता सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 08 फरवरी 2024 मतदाता सूची का अंतिम प्रकशन किया गया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि जिले में चलाए गए निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकार साथियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी से 22 जनवरी तक कुल 38189 दावा-आपत्ति/फार्म प्राप्त किए गए। इनमें 22552 फार्म-06 परिवर्धन के, 5605 फार्म-07 निरसन के तथा 10032 फार्म-8 संशोधन के प्राप्त हुए। इन दावा-आपत्तियों/फार्म के निराकरण उपरांत जिले में 18386 मतदाता बढ़े हैं। उदयपुरा विधानसभा में कुल 3976 मतदाता, भोजपुर विधानसभा में कुल 4918 मतदाता, सांची विधानसभा में कुल 4585 मतदाता और सिलवानी विधानसभा में कुल 4907 मतदाता बढ़े हैं।
जिले में प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 1006217 थी, जिसमें 524623 पुरूष मतदाता, 481567 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता थे। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 की स्थिति में जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 1024603 हो गई है। जिसमें 532048 पुरूष मतदाता, 492528 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी को जिले का जेण्डर रेशो 918 तथा ईपी रेशो 64.91 था। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को जेण्डर रेशो 926 तथा ईपी रेशो 65.34 है।
प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सम्पन्न होने के उपरांत 45 दिवस की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत चारों विधानसभाओं से ईवीएम, वीवीपैट को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) में सुरक्षित रखा गया। वर्तमान में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) की जा रही है। प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्याप्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि जिले के उदयपुरा विधानसभा में कुल 265301 मतदाता हैं, जिनमें 137575 पुरूष मतदाता, 127721 महिला मतदाता और 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 928, इपी रेशो 64.35, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2370, 18 से 19 वर्ष के 10908 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3914 मतदाता और 183 सर्विस मतदाता हैं। भोजपुर विधानसभा में कुल 260639 मतदाता हैं, जिनमें 135203 पुरूष मतदाता, 125423 महिला मतदाता और 13 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 928, इपी रेशो 68.08, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2761, 18 से 19 वर्ष के 8402 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3130 मतदाता और 109 सर्विस मतदाता हैं। सांची विधानसभा में कुल 268723 मतदाता हैं, जिनमें 139544 पुरूष मतदाता, 129172 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 926, इपी रेशो 64.54, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2200, 18 से 19 वर्ष के 9835 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3606 मतदाता और 182 सर्विस मतदाता हैं। सिलवानी विधानसभा में कुल 229940 मतदाता हैं, जिनमें 119726 पुरूष मतदाता, 110212 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 921, इपी रेशो 64.48, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2015, 18 से 19 वर्ष के 9665 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2914 मतदाता और 70 सर्विस मतदाता हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।