नसीम खान
रायसेन मे जिला स्तरीय जांच दल द्वारा विभिन्न कीटनाशक औषधि एवं उर्वरक विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया तथा उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया इसी कड़ी में किसान शक्ति केंद्र, पटेल कृषि सेवा केंद्र, अभिषेक कृषि सेवा केंद्र, माँ वैष्णोदेवी ट्रेडर्स, मुस्कान कृषि सेवा केंद्र, शिव ट्रेडर्स, लक्ष्मी इंटरप्राइजेज रायसेन का निरीक्षण किया गया एवं नियमानुसार व्यापार करने हेतु निर्देश दिए गए नियम विरुद्ध व्यापार करने सम्बंधित मेसर्स को नियमानुसार नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गयी निरीक्षण के दौरान किसान शक्ति केंद्र एवं शिव ट्रेडर्स रायसेन द्वारा कीटनाशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन पाया तथा नियम अधिनियम अनुरूप लेखा एवं स्टॉक संधारण में कमियां पाई गई कमियों के कारण जांच दल द्वारा किसान शक्ति केंद्र एवं शिव ट्रेडर्स रायसेन के कीटनाशक लाइसेंस को नियमानुसार निलंबित करने की अनुशंसा उपसंचालक कृषि को प्रस्तुत की गई है। उसंचालक कृषि द्वारा नियमानुसार निलंबन नोटिस की कार्यावाही की जा रही है सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्तीकरण की कारवाही की जावेगी विभाग की ओर से किसानों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस हेतु इस विशेष पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जांच दल में सहायक संचालक कृषि श्री जितेन्द्र नामदेव एवं श्री दुष्यंत कुमार धाकड़ तथा कृषि विकास अधिकारी श्री एस. सी. सोलंकी उपस्थित रहे।






