6 महीने से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी दिन में बंद नहीं हो सकी स्ट्रीट लाइट

नसीम खान
सांची,,, इस स्थल पर नगर वासियों को मिलने वाली सुविधाओं के नाम पर पानी बिजली जैसी अव्यवस्था से जूझने पर लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है तथा इन सुविधाओं पर जनता का पैसा फुंकता दिखाई दे रहा है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर विकास सुंदरता स्वच्छता बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सरकार ने नगर परिषद को अस्तित्व में लाकर जिम्मेदारी सौंपी थी परन्तु नगर परिषद प्रशासन इन जिम्मेदारियों को दरकिनार करता दिखाई दे रहा है इस जीता जागता उदाहरण नगर में दिनभर स्ट्रीट लाइट का चमकना तथा जलना जारी है लगभग 6 माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन दिन में जलने वाली बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाने में नाकाम दिखाई दे रहा है नगर के बिजली खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट जो नगर परिषद के अधीन रहती है दिन दिन भर लगातार छह महीने से जल रही है जबकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से एल ए डी लाइटें खरीद कर नगर के अंधेरे से मुक्त कराने लगाई गई थी परन्तु दिन दिन भर जलने के कारणों से कुछ तो बिगड़ गई तथा कुछ बिगड़ने की कगार पर पहुंच गई है इसके साथ ही नगर परिषद पर दिनभर बिजली बेजा जलने का भार पड़ने से भी विद्युत मंडल को अनाप-शनाप भुगतान करना पड़ता है अनेक स्थानों पर दिनभर स्ट्रीट लाइट जलने से लाइटें गर्म होने पर रात्रि में बंद भी हो जाती है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है हालांकि बिजली का यह भार जनता द्वारा जमा किया गया विभिन्न के रूप में भुगतान की गई राशि से करना पड़ता है तथा नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्रकाश कर के रूप में लोगों पर थोपे गए कर वसूली कर दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइट का भार लोगों की जेब पर पड़ रहा है परन्तु प्रशासन इसके सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठा सका है यही हाल नगर की पेयजलापूर्ति का बना हुआ है अभी ठंड का मौसम खत्म भी नहीं हुआ था तथा गर्मी का मौसम आया भी नहीं था कि पेयजलापूर्ति करने वाली लाइनो से गंदा पानी निकलने लगा तथा पाइप लाइन फुटने लगी जिससे लोगों को पेयजलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई दिखाई देने लगी इसके साथ ही तथा लाइनों से गंदगी भरा पानी निकलने लगा गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ती दिखाई दे रही है परन्तु प्रशासन सुध लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है ऐसा भी नहीं है कि नगर की इन बढ़ती अव्यवस्था से प्रशासन बेखबर हो बावजूद इसके कोई व्यवस्था के लिए कदम नहीं उठाए जा सके । जबकि पठार क्षेत्र जहां पेयजलापूर्ति अभी से दम तोड़ती दिखाई दे रही है पठार पर लोगों को लंबे समय से दो दिन में एक बार पेयजलापूर्ति की जा रही है जिससे नगर में दिनों दिन मूलभूत सुविधाओं का संकट बढ़ने लगा है

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण