कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित

नसीम खान

रायसेन,
राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य के संबंध में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सलामतपुर स्थित होटल संघमित्रा में स्वास्थ्य विभाग की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन एक विकट समस्या है। भिन्न-भिन्न कारणों से जलवायु परिवर्तन हो रहा है और यह प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इस परिवर्तन से हमारा पर्यावरण एवं मौसम चक्र प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम और खराब पर्यावरण का दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण विगत कुछ वर्षो में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, बीमारियों में वृद्धि हुई है।
कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि प्रधानमंत्री परिषद द्वारा जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य पर प्रभाव का निवारण करने के लिए स्वास्थ्य मिशन को चिन्हित किया गया है। प्रधानमंत्री मौसम परिवर्तन काउंसिल द्वारा चयनित स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य मौसम प्रभावित बीमारियों एवं मृत्यु को कम करना है। भारत के नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाइमेट चेंज एवण्ड ह्यूमन द्वारा रणनीति एवं मुख्य गतिविधियां तैयार की गई हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्ययोजना द्वारा प्रस्तावित रणनीति अंतर्गत जलवायु अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली, विकसित करना, जन जागरूकता बढ़ाना हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना मॉनिटरिंग, सर्विलेंस, सभी लेवल पर तैयारी, प्रावयेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप, सिविल सोसायटी एवं अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय कर तैयार करना है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को रोकने भारत के नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाइमेट चेंज एवण्ड ह्यूमन द्वारा तैयार की गईं रणनीति एवं मुख्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम, बीपीएम तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी