नसीम खान
रायसेन,
आयुष्मान भारत निरामयम् योजना, केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें आयुष्मान कार्डधारी मरीज एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निजी अस्पताल में करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना से नागरिकों की इलाज की चिंता दूर हुई है। रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के देवनगर निवासी आयुष्मान हितग्राही श्रीमती ऊषा किरण राय बताती हैं कि उनका एक हफ्ते में दो बार डायलिसिस होता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पहले इलाज और डायलिसिस में बहुत परेशानी होती थी। लेकिन आयुष्मान कार्ड बनने के बाद इलाज और डायलिसिस निःशुल्क होने लगा है। अब इलाज में पैसा खर्च नहीं होता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए श्रीमती ऊषा किरण राय करती हैं कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना ने गरीब व्यक्तियों को इलाज की चिंता से मुक्त किया है। आयुष्मान कार्ड बन जाने से अब उनकी भी इलाज की चिंता दूर हो गई है।






