कलेक्टर श्री दुबे ने नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

राम शर्मा संवाददाता
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय खाद्य सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जिला स्तरीय खाद्य सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अभियान चलाते हुए नकली और मिलावटी घी, मावा, तेल, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। अभियान के दौरान नियमित रूप से खाद्य पदार्थो के निर्माण स्थल, प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थो की जांच की जाएं।

कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने दल गठित करते हुए तहसीलें आवंटित की गई हैं। एसडीएम के समन्वय से दलों द्वारा क्षेत्रों में जांच की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों को भी नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो की पहचान तथा उनके उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान नियमित रूप से निर्माण स्थल/प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थो, पंजीयन, लायसेंस आदि की जांच की जाए। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में अधिक से अधिक खाद्य पदार्थो की प्रारंभिक जांच की जाए तथा मौके पर ही मिलावट पाए जाने पर जप्ती तथा लीगल नमूने लेने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिले में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, मैजिक बॉक्स के द्वारा आमजनों में जागरूकता लाने के लिए बाजार में विक्रय हेतु प्रदर्शित खाद्य नमूनों का परीक्षण और आईईसी वीडियो को प्रदर्शित करते हुए प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ रायसेन श्री विजय कुमार, डीएफओ औबेदुल्लागंज श्री हेमंत रायकवार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।

जिले में गठित किए गए हैं संयुक्त जांच दल

कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए दल गठित किए गए हैं। तहसील रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा तथा देवरी के लिए गठित दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना आरसिया के साथ संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षण तथा दुग्ध संघ के संबंधित अधिकारी शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील गौहरगंज, सुल्तानपुर, बरेली तथा बाड़ी के लिए गठित दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान, संबंधित क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक तथा दुग्ध संघ के संबंधित अधिकारी शामिल हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।