टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन सहित विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों, निराकरण की स्थिति तथा विभागों की ग्रेडिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने डी तथा सी ग्रेड में शामिल विभागों के जिला अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही बी ग्रेड में शामिल विभागों के जिला अधिकारियों को और अधिक मेहनत कर ए ग्रेड में आने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता से लें तथा शिकायत के प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कार्यालय स्तर पर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की मॉनीटरिंग करें। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिले की 22 पीवीटीजी बस्तियों में पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ वितरण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, केसीसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरण की भी जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सभी जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा अपडेट कराने तथा नवीन प्रविष्टि कराने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 24 फरवरी को न्याय आपके द्वार योजना अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले समझौता समाधान शिविरों में अधिक से अधिक विवादों का निराकरण आपसी सहमति से कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में अमानक और नकली खाद्य पदार्थो के कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए सतत् निरीक्षण कर जांच किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, जल निगम, जल संसाधन, पंचायत, पीएचई, श्रम सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    राजर्षि मिश्रा उमरिया बेस्ट पुलिसिया लाइन के पर्याय बने अभिलाष सिंह •पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम एवं SDOP उमरिया के निर्देशन मे उमरिया…

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    नसीमखान सांचीशिलॉन्ग/रायसेनसाँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, प्रख्यात विद्वान आचार्य प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री को प्रतिष्ठित ‘दर्शन रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन