जिले के 161479 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 29 लाख रु से अधिक राशि अंतरित

नसीम खान

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायसेन,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र में आयोजित पीएम किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त की राशि किसानों को वितरित की गईं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 161479 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 29 लाख 58 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त राशि का वितरण कार्यक्रम सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, रायसेन एसडीएम श्री पीसी शाक्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।
विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक साल में 06 हजार रू की राशि इस प्रकार प्रदेश में किसानों को एक साल में 12 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
जिले के 161479 हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 29 लाख 58 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 43836 किसानों को 87672000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 51432 किसानों को 102864000 रू, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 42239 किसानों को 84478000 रू तथा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 23972 किसानों को 47944000 रू की राशि वितरित की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण