थोड़ा मौसम बिगड़ते ही क्षेत्र भर की बिजली रहती गुल। मंडल अधिकारी बेफिक्र

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है परन्तु इस स्थल की बिजली व्यवस्था बेभरोसे रहती है । थोड़ा ही मौसम बिगड़ते ही बिजली व्यवस्था चौपट हो जाती है जिससे नगर की पेयजलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती परन्तु मंडल अधिकारी बेफिक्र होकर हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाते हैं।
जानकारी के अनुसार नगर की प्रसिद्धि किसी से भी छिपी नहीं है तथा इस स्थल पर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए मंडल आयोग सहित वरिष्ठ अधिकारी इस स्थल को हर समय बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने की कवायद में जुटे रहते हैं परन्तु स्थानीय स्तर पर बिजली का ढर्रा किसी से भी छिपा नहीं दिखाई देता । जबकि पूरे साल बिजली व्यवस्था बनाने के नाम पर मरम्मत कार्य चलते रहते हैं इस मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र भर में अलग-अलग समय सुनिश्चित करते हुए घंटों बिजली बंद रखी जाती है जिससे बिजली के कारण लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है बावजूद इसके बिजली का न आने का समय निर्धारित होता है न ही जाने का समय निर्धारित रहता है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है इसके साथ ही चरमराई व्यवस्था के चलते लोगों को बिजली बिल के झटके लगना किसी से छिपा नहीं होता बिजली बिल से जूझते लोगों को बिजली दफ्तर के चक्कर काटते देखा जाता है । इस चरमराई व्यवस्था के चलते लोगों को रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने की गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है इनमें पेयजलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा जाती है जबकि बिजली की अव्यवस्था से परेशान लोगों को अनाप-शनाप बिल करंट मारते हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है । हालांकि इतना ही नहीं सालभर बिजली का मेंटेनेंस कार्य के नाम पर बिजली कटौती आम हो चुकी है इतना मेंटेनेंस होने के बाद भी बिजली का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है इसके साथ ही जब जब बिजली गुल रहती है तब तब मंडल अधिकारी कर्मचारी एक ही रोना रोते दिखाई देते हैं कि नगर में फेला केवल जाल जो नगर के विभिन्न हिस्सों में आग उगलने लगता है तथा केवल धूं धूं कर जल उठती है इन केवल जलने से लोगों को घंटों बिजली समस्या से जूझना पड़ता है इतना सबकुछ होते हुए भी बिजली बिल में कोई अंतर नहीं पड़ता । इस स्थल की बिगड़ी बिजली समस्या लोगों को खासी मुश्किल में डाल देती है परन्तु बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है इतना ही नहीं इस स्थल पर आने जाने वाले पर्यटकों को भी बिजली की समस्या अछूता नहीं छोडती में बावजूद इसके न तो मंडल अधिकारी न ही मंडल कर्मचारी ही गंभीर हो पा रहे हैं बिजली समस्या न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को बल्कि किसानों का भी सरदर्द बन चुकी है । बावजूद इसके बारिश के दौरान भी बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है गर्मी में केवल अपनी घटिया गुणवत्ता बखान करते आग उगलने लगती है तथा ठंड के दौरान भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाती थोड़ा बहुत मौसम गड़बड़ाते ही सबसे पहले बिजली गड़बड़ा उठती है परन्तु मंडल अधिकारी बेफिक्र होकर तमाशबीन बने हुए दिखाई देते हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण