नसीम खान
सांची,,, कोराना समय से इस स्थल पर ट्रेन स्टापेज रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थगित कर दिए थे लंबे समय से नगर वासियों की ट्रेन स्टापेज की मांग पर क्षेत्रीय सांसद ने गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय से ट्रेन स्टापेज करा दिया ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर अनेक ट्रेन स्टापेज हुआ करते थे परन्तु कोराना काल में सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन स्टापेज स्थगित कर दिए गए थे तब से अब तक लगातार इस स्थल पर ट्रेन स्टापेज की मांग लंबे समय से की जाती रही तथा अनेक मंत्रियों रेल्वे प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए परन्तु स्टापेज नहीं हो सका इन ट्रेनों के स्टापेज के लिए क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव को भी ज्ञापन सौंपा गया अपने क्षेत्र की समस्या को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन से लगातार प्रयास किए तथा रेल मंत्रालय ने सांसद श्री भार्गव की मांग पर विचार करते हुए सांची में विंध्याचल ट्रेन के स्टापेज की सौगात दी । इस स्टापेज को लेकर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सांसद श्री भार्गव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित रेलवे प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर नगर की जनता ने मा , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सांसद श्री भार्गव जी तथा रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया । इस ट्रेन स्टापेज की सौगात मिलने से नगर वासियों में खुशी दौड़ गई ।






