खान आसिफ ग्यारसपुर
शिवरात्रि पर शिवमंदिरो पर काफी संख्याओं में माता बहनाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अभिषेक किया माला देवी के नीचे महादेव के शिवलिंग पर श्रद्धालुओं के द्वारा अभिषेक किया गया ग्यारसपुर में सभी शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही भगवान भोलेनाथ को वेलपत्री धतूरा चढ़ाया गया दूध दही पंचगव्य से स्नान कराया गया वहीं ग्यारसपुर के मुख्य मार्गो से शिव बारात निकाली गई जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे समाजसेवी श्री प्रताप सिंह रघुवंशी जी पूर्व जनपद सदस्य ग्यारसपुर दीपक रघुवंशी जी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव सोनी सरपंच राजू कुशवाहा मिंटू जैन नितेश दुबे योगेश वर्मा मोहित रघुवंशी अखिलेश कनौजिया शिव दुबे के द्वारा अभिषेक किया गया यह कार्यक्रम ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर देखने को मिला थाना प्रभारी सीमा राय जी ने बताया कि कार्यक्रम बड़वा और अन्य ग्रामों में भी हुआ और सभी जगहों पर बल मौजूद रहा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया ग्यारसपुर से संवाददाता आसिफ खान की रिपोर्ट






