नसीमखान
रायसेन,
महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” अंतर्गत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले के सभी विकासखण्डों में महिलाओं से संबंधित विभिन्न अधिनियमों व नवीन कानूनों पर चर्चा की गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेतु साइबर सिक्यूरिटी, सोशल मीडिया सिक्युरिटी विषय पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।
इसी क्रम में ग्राम सालेरा में शासकीय हाईस्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल द्वारा छात्राओं को मोबाईल एवं सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी तथा इससे बचने हेतु सावधानी बरतने के बारे में बताया गया। संरक्षण अधिकारी श्री दिनेश मालवीय ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। काउंसलर किरण गौर द्वारा भी बालिकाओं की कैरियर काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल सालेरा के प्राचार्य श्री नन्दलाल यादव भी उपस्थित रहे।






