मध्यप्रदेश सरकार का नवाचारमुख्यमंत्री डॉ यादव ने संपदा 2.0 का किया शुभारंभजिले में संपदा 2.0 के तहत दस्तावेजों के पंजीयन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

नसीमखान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से पंजीयन विभाग की नवीन तकनीक पर विकसित सॉफ्टवेयर संपदा 2.0 का शुभारंभ किया गया। मप्र सरकार ने संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर को लागू किया है, जिससे दस्तावेजों के पंजीयन की प्रकिया को और अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया गया है।
संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर में क्रेता-विक्रेता के आधार ई-केवायसी के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन होगा। इसमें प्रत्येक लैंड पार्सल के लिए एक प्रॉपर्टी आईडी बनेगी जिसके लिए राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास विभाग को पंजीयन विभाग से इंटीग्रेट किया गया है। रायसेन जिले में सभी उप पंजीयन कार्यालयों में संपदा 2.0 के तहत दस्तावेजों के पंजीयन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ई-दक्ष केन्द्र में सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले के समस्त सर्विस प्रोवाइडर को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
संपदा 2.0 में ई-केवाइसी के माध्यम से पहचान की प्रक्रिया होगी। सम्पत्ति की जीआईएस मैपिंग, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों के स्वतः प्ररूपण की सुविधा उपलब्ध होगी। दस्तावेजों का निष्पादन ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर से किया जाएगा। कुछ दस्तावेजों के पंजीयन के लिए उप पंजीयक कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीयन अधिकारी से संवाद वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। दस्तावेज पंजीयन के दौरान व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए वीडियो केवाईसी का प्रावधान किया गया है जिससे समय की बचत होने के साथ ही प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इसके अलावा अब कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने मोबाईल या कम्प्यूटर से ई-स्टाम्प सृजित कर सकेगा। इससे स्टाम्प खरीदने की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल