नसीमखान
रायसेन,
भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे से स्काउट गाइड, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भेंट की। इस अवसर पर बच्चों ने कलेक्टर श्री दुबे को स्काउट गाइड का फ्लैग लगाया। कलेक्टर श्री दुबे ने स्काउट गाइड संगठन को सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने स्काउट गाइड संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट गाइड के जरिए बच्चों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित होती है। स्काउट गाइड संगठन का मूल उद्देश्य देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार कर समाज सेवा के लिए नव युवक-युवतियों को तैयार करना है। कलेक्टर श्री दुबे ने बच्चों से कहा कि राष्ट्र प्रेम, अनुशासन व समाज सेवा की जो भावना स्काउट-गाइड में देखने को मिलती है, वह सराहनीय है। बच्चों द्वारा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों को भी स्काउट गाइड का फ्लैग लगाया गया।






