नसीमखान
रायसेन,
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायसेन जिले के सांची में 30 नवम्बर तथा 01 दिसम्बर 2024 को महाबोधि महोत्सव एवं सांची मेला का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कस्बा सांची में 30 नवम्बर तथा 01 दिसम्बर 2024 को महाबोधि महोत्सव एवं मेला का आयोजन शांतिपूर्वक, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु एसडीएम रायसेन श्री मुकेश सिंह को नोडल/मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नायब तहसीलदार सांची तथा सीएमओ सांची को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम रायसेन सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर सम्पूर्ण मेला हेतु प्रभावी होगा।






