ओवरब्रिज मे पडा गढ्ढा ।वाहन चालकों को उठाना पड़ रही परेशानी।

नसीमखान
सांची,,, गुलगांव गेट पर निर्मित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को एक साल ही गुजरा था कि उसमे गड्ढे पडना शुरू हो गए ।जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है कभी भी गड्ढे से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना बढ गई हैं ।
जानकारी के अनुसार रेलवे गेट गुलगांव पर वाहनों के भारी दवाब एवं रेलवे से होने वाली दुर्घटना रोकने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से सरकार ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया था यह ओवरब्रिज गुलगांव रेलवे गेट से गुजरा है अभी इस ब्रिज को निर्मित हुए लगभग एक वर्ष के आसपास ही गुजरा था कि इस ओवरब्रिज के निर्माण की कल ई खुलना शुरू हो गई है तथा ब्रिज निकलते ही उसके बीचोंबीच ब्रिज मैं दिये गए जोड उखडने शुरू हो गए है तथा ब्रिज के बीचोबीच गड्ढे पडते दिखाई देने लगे हैं इस गड्ढे से गुजरने वाले वाहनों के अनियंत्रित होकर दुर्घटना की आशंका बढने लगी है परन्तु इस ब्रिज को देखने की फुरसत न तो ब्रिज निर्माण ऐजेंसी न ही संबंधित विभाग को हो रही हैं इस ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों ने बताया कि ब्रिज के बीचोबीच गड्ढे पडने से वाहनों की रफ्तार धीमी कर गुजरना पड़ता है तथा इससे वाहनों में झटके लगते है इसके साथ ही बताया गया कि रात में अंधेरे के कारण जो वाहन चालक रफ्तार धीमी नहीं कर पाते तब तेज रफ्तार से निकलने के कारण वाहनों के अनियंत्रित होने तथा दुर्घटना की आशंका बढने लगती है तब कहीं न कहीं इस करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं इसके साथ ही सबसे अधिक खतरा दुपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है वाहन चालकों के साथ कभी भी बडी दुर्घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।हालांकि इस ओवरब्रिज पर पहले से ही प्रकाश की कोई व्यवस्था न होने से अंधेरा छाया रहता है तब यह गढ्ढा दिखाई न देने से लोग आशंकित हो उठे हैं इस ओवरब्रिज से लंबी दूरी के उदयगिरि होते हुए वाहन गुजरते हैं इसके साथ साथ इस ब्रिज से सांंची से लगभग पचास गांव के लोगो का आना जाना लगा रहता है तब गढ्ढे पडने से लोग भयभीत रहते है ।इसके साथ ही ओवरब्रिज से आने वाले वाहन चालकों को तब और परेशानी उठानी पड़ती है जब सांंची पहुचने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित कराये गए सर्विस रोड को भी गढ्ढों ने अपनी चपेट में ले लिया है तथा इस सर्विस रोड पर भी आसानी से चालकों को गढ्ढों से जूझना पड़ता है इस ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग भी बेखबर बना हुआ है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।