जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

नसीमखान

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने लिए जा रहे हैं आवेदन

रायसेन,
जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2024 तक आवेदन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा बुधवार को विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा आवेदन प्राप्त किए जाने के कार्य का जायजा लिया गया।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा रायसेन में मतदान केन्द्र क्रमांक 125 तथा 126 शासकीय हाईस्कूल कलेक्ट्रेट कालोनी, मतदान केन्द्र क्रमांक 161 तथा 162 प्राथमिक शाला संजय नगर पहुंचकर बीएलओ द्वारा आवेदन लेने के कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अभी तक प्राप्त आवेदनों, मतदान केन्द्र अंतर्गत दर्ज मतदाताओं की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केन्द्र क्षेत्र में सभी वयस्क नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है, उन युवा मतदाताओं से सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे भी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन voter helpline app और voters.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश