आज क्षेत्रीय विधायक एवं नप अध्यक्ष ने सभी वार्डो मे ढाई करोड़ के निर्माणों का किया भूमि पूजन ।

नसीमखान
सांंची,,, आज नगर के सभी पंद्रह वार्ड में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डा प्रभूराम चौधरी ने नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम की उपस्थित मे सीसी रोड सुलभ काम्प्लेक्स नाली निर्माण सहित अन्य निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत का भूमि पूजन किया ।इसके साथ ही नगर परिषद को दो पानी के टेंकर स्वीकृत किये एवं अन्य वार्ड मे विभिन्न निर्माण की मांग पर 70 लाख रुपए आवंटित करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार आज नगर में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी ने नगर के सभी पंद्रह वार्ड में विकास हेतु लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण इनमें सीसी रोड सुलभ काम्लेक्स नाली निर्माण के विभिन्न निर्माण का भूमि पूजन किया ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम वरिष्ठ नेता दातार सिंह मीणा उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत सहित अनेक पार्षद उपस्थित रहे ।इस अवसर पर अध्यक्ष की मांग पर डा चौधरी ने दो पानी के टेंकर देने की घोषणा भी की तथा सभी पंद्रह वार्ड में अन्य निर्माण की मांग पर 70 लाख रुपए अतिरिक्त आवंटित करने का आश्वासन भी दिया ।
वार्ड नं 15 मे वार्ड पार्षद की अनुपस्थिति में हुआ सुलभ काम्प्लेक्स का भूमि पूजन।।
मुख्य चौराहे के निकट रिक्त शासकीय भूमि पर लगभग बीस लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से डा चौधरी द्वारा भूमि पूजन किया गया ।इस भूमि पूजन मे खास बात यह रही कि वार्ड पार्षद की अनुपस्थिति चर्चित रही ।इस मामले में वार्ड पार्षद विवेक तिवारी की नाराजगी देखने को मिली ।जब वार्ड पार्षद श्री तिवारी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि इस चौराहे पर जो अस्पताल के समीप है हमनें पार्क बनाने की मांग की थी परन्तु जिससे अस्पताल में मरीजों को बैठने उठने की सुविधा उपलब्ध हो सके परन्तु सुनवाई नहीं हो सकी एवं इस स्थान पर काम्लेक्स का भूमि पूजन कराया गया है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से यह हटाया जा सकता है जिससे सरकार की राशि को पलीता लग जायेगा इसके साथ ही हमें पूर्व से न तो कोई जानकारी दी गई न ही हमसे निर्माण के संबंध में किसी प्रकार की चर्चा ही हुई हमें भूमि पूजन के समय फोन पर सूचना दी गई इस मामले में जब हमने सीएमओ से बात की तो उन्होंने साफ कहा हमारी जानकारी मैं ही नही है तथा अध्यक्ष जी ने कहा तब हमें पता चल सका इस काम्लेक्स के भूमि पूजन मे वार्ड पार्षद की नाराजगी दिखाई दी ।तथा पार्षद तिवारी ने बताया कि हमें यह ही नहीं मालूम कि काम्लेक्स का कब प्रस्ताव पारित किया गया तथा कहां किया गया जबकि परिषद में यह प्रस्ताव रखा ही नहीं गया था इस प्रकार पार्षदों के साथ ही उपेक्षित रवैया अपनाया जाता रहा तो हमें मजबूर होकर त्याग पत्र भी दे सकते हैं ।इस मामले में जब नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने स्वयं पार्षद जी को फोन किया था परन्तु वह किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके ।इसी मामले में जब सीएमओ रामलाल कुशवाहा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि हमने वार्ड पार्षद जी को स्वयं एक दिन पहले भी फोन किया एवं भूमि पूजन के पूर्व भी फोन किया गया था इसके साथ ही हमनें कर्मचारी को भेजकर सूचना दी गई परन्तु पार्षद जी उपस्थित नही हो सके ।।बहरहाल जो भी हो माना जाता है नगर परिषद में एक वार्ड पर कांग्रेस काबिज है जबकि चौदह वार्ड पर भाजपा का कब्जा है परन्तु हमेशा की तरह इस बार भी एक ही परिषद में आपसी खीचतान किसी से छिपी नहीं है समय समय पर कांग्रेस पार्षद तो अपने अनदेखी का आरोप लगाते रहे है परन्तु भाजपा परिषद में नये पुराने भाजपा मे वर्चस्व का विवाद हमेशा से ही उजागर होता रहा है तथा यह परिषद गुटबाजी के चलते चर्चित होती रही है एक बार फिर इस भूमि पूजन मैं भी पार्षद की अनुपस्थिति कहीं न कहीं चर्चित हो रही है ।अंत में नगर के जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने भी इन दिनों सांची को विदिशा मे मिलाने की चर्चा जोरों पर है डा चौधरी से सांंची को रायसेन मे ही रहने की मांग की तो डा चौधरी ने साफ साफ कह दिया कि सांची को किसी भी कीमत में विदिशा मे नही मिलने दिया जायेगा जबकि सांची को विदिशा मे मिलाने की चर्चा जोरों पर चल रही हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा