रोल ऑब्जर्वर एवं भोपाल संभागायुक्त श्री सिंह ने भोजपुर विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षणदाहोद जलाशय तथा इमलिया गौशाला का भी किया निरीक्षण

नसीमखान

रायसेन,
भोपाल संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री संजीव सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा गुरूवार को रायसेन जिले में विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ द्वारा दावा-आपत्ति (आवेदन) प्राप्त करने के कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दाहोद जलाशय पहुंचकर केज कल्चर से किए जा रहे मत्स्य पालन तथा ग्राम इमलिया में गौशाला का भी निरीक्षण किया।

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची प्रेक्षक (रोल ऑब्जर्वर ) तथा भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह द्वारा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय औबेदुल्लागंज में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के संबंध में चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोडने में सहयोग की अपेक्षा की गई। क्षेत्रांतर्गत वर्तमान जेन्डर रेशो में सुधार लाने हेतु एवं महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम जोडने हेतु कहा गया। साथ ही ईपी रेशों में सुधार लाने हेतु कहा गया । मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आवश्यक रूप से बीएलए नियुक्त करने के लिये कहा गया। बैठक में राजनैतिक दलों से उनकी समस्याओं को सुना गया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये ।
रोल ऑब्जर्वर श्री सिंह द्वारा 141–भोजपुर विधानसभा अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतलापुर में स्थित मतदान केन्द्र क्रं 141- एकीकृत शा०हाई स्कूल सतलापुर कक्ष क्र 05 एवं 147- एकीकृत शा०हाई स्कूल सतलापुर कक्ष क्र 13 का भौतिक निरीक्षण किया गया। मौके पर बीएलओ उपस्थित मिले। मतदान केन्द्र पर प्राप्त दावे-आपत्ति आवेदन पत्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिये गये।

संभागायुक्त तथा कलेक्टर द्वारा दाहोद डेम का किया गया निरीक्षण

भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा दाहोद डेम का भी भ्रमण किया गया। उन्होंने यहां केज कल्चर से किए जा रहे मत्स्य पालन कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधितों से जानकारी ली। संभागायुक्त द्वारा दाहोद डेम की जल संग्रहण क्षमता, वर्तमान में संग्रहित जल की मात्रा, नहरों के संचालन, मत्स्य पालन आदि की विस्तार से जानकारी ली गई।

ग्राम इमलिया में गौशाला का किया निरीक्षण

भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में ग्राम इमलिया स्थित कामधेनू सेवा संरक्षण एवं शोध संस्थान गौशाला का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यहां गाय का पूजन किया। संभागायुक्त द्वारा गौशाला में रह रहे गौवंश की संख्या, उनके चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही गौशाला में गौमूत्र तथा गोबर से बनाए जा रहे फिनाइल, साबुन सहित विभिन्न उत्पादों के निर्माण तथा विक्रय के बारे में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, गौहरगंज एसडीएम श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा